फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   a fine of 10 thousand on six feet high Kanvad

छह फुट से ऊंची कांवड़ पर 10 हजार का जुर्माना

Wed, 13 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 13 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
a fine of 10 thousand on six feet high Kanvad
कोतवाली में कांवड मेले का पोस्टर चस्पा करते उत्तराखंड के पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही उत्तराखंड पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। वेस्ट यूपी में प्रचार सामग्री के जरिए कांवड़ यात्रा करने वाले लोगों को जागरूक करने के अलावा सलाह और चेतावनी भी दी जा रही है।  
विज्ञापन


मादक पदार्थों का मांस मदिरा एवं नशीली वस्तुओं का सेवन ना करें। व्यवसायिक वाहनों का कांवड़ हरिद्वार में प्रवेश प्रतिबंधित करने की सूचना दी जा रही है। झांकियों की ऊंचाई छह फुट से ज्यादा रखने पर  10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


 विशाल श्रावण कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस तैयारी में जुटी है। मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने बागपत पहुंचकर लोगों को पर्चे बांटे, साथ ही दीवारों पर खुद चिपकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एचसीपी दलीत सिंह चौहान और कांस्टेबल अनिल वर्मा ने बताया  कांवड़ यात्रा के दौरान पैदल कांवड़ यात्री केवल कांवड़ पटरी का ही प्रयोग करें। मेले के दौरान वाहनों पर लाउडस्पीकर एवं साउंड सिस्टम प्रतिबंधित है। कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवसायिक वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, जुगाड़ आदि का हरिद्वार में प्रवेश प्रतिबंधित है।

किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, हॉकी, बेसबाल बैट, डंडे, लाठी आदि लेकर चला प्रतिबंधित रहेगा। कांवड़ झांकियों की ऊंचाई छह फुट से ज्यादा न रखे। दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी न बैठाए।


सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाए। यात्रा के दौरान नशीली वस्तुओं का सेवन न करें। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करें। ट्रेन की छत पर यात्रा न करें। मोटर साइकिलों का साइलेंसर उतारकर न चलाए। यदि किसी ने इन शर्तों का उल्लंघन किया तो उत्तराखंड पुलिस एक्ट में 10 हजार रुपये का देना होगा। 

इनका विशेष रखे ध्यान 
 कांवड़ यात्रा के दौरान जुगाड़ वाहनों एवं ट्रैक्टर का प्रयोग वर्जित 
 किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु का सेवन न करें। 
 दिल्ली-हरिद्वार रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण हो गया है। ट्रेन की छत पर यात्रा करना खतरनाक है।
 हरिद्वार में प्लास्टिक की पन्नी, बरसाती, थैलियों का प्रयोग न करें। 
 चार पहिया वाहनों का प्रयोग करना ही सुरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed