{"_id":"6917812e126bc157550b1d8d","slug":"a-farmer-from-ranchad-was-bitten-by-a-cobra-while-riding-a-bike-baghpat-news-c-28-1-bag1001-141850-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चलती बाइक पर रंछाड़ के किसान को कोबरा सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चलती बाइक पर रंछाड़ के किसान को कोबरा सांप ने डसा
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में चिकित्सक ने आठ एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगाए, फिर मेरठ रेफर किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बराल-पुसार मार्ग पर चलती बाइक पर किसान पिंटू निवासी रंछाड़ के पैर में कोबरा सांप ने डस लिया। इसके बाद सांप जंगल में भाग गया। जिला अस्पताल में आठ एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगाने पर भी किसान की हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक ने किसान को मेरठ रेफर कर दिया गया।
रंछाड़ गांव निवासी किसान पिंटू चौधरी बृहस्पतिवार शाम किशनपुर बराल गांव में अपने बेटे का उपचार कराने गए थे। उपचार कराने के बाद पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही बराल-पुसार मार्ग पर दोघट के पास पहुंचे तो सड़क पर घूम रहे कोबरा सांप ने अचानक उनके पैर में डस लिया, तभी किसान ने बाइक रोकी और उनकी पत्नी और बच्चे उतरकर दूर चले गए। थोड़ी देर बाद किसान पिंटू चौधरी की हालत बिगड़ गई। वहां आए परिवार वालों ने किसान का बिनौली सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने आठ एंटी स्नैक वेनम के इंजेक्शन लगाए। चिकित्सक मयंक चौधरी ने बताया कि किसान की हालत में सुधार बताया जा रहा है।