{"_id":"695cf57f52b959d2ca000cb2","slug":"a-dispute-over-land-division-led-to-a-clash-involving-sticks-and-clubs-leaving-ten-people-injured-including-women-baghpat-news-c-28-1-bag1001-144690-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्लाॅट बंटवारे के विवाद में लाठी-डंडे चले, महिलाओं समेत दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्लाॅट बंटवारे के विवाद में लाठी-डंडे चले, महिलाओं समेत दस घायल
विज्ञापन
-शबगा मांडी गांव का मामला, पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। शबगा मांडी गांव में प्लांट के बंटवारे के विवाद में सोमवार शाम साबर और गुफरान पक्ष में लाठी-डंडे चल गए। इसमें सात महिलाओं समेत दस घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। घायल गुफरान और उसकी पत्नी को सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर वहां से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। एसआई विमल दहिया ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
शबगा मांडी गांव निवासी साबर और उसके भतीजे गुफरान के बीच प्लांट बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर सोमवार शाम दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष की बाकिरा, गुफरान, जुलेखा, सुहाना, सोनू और दूसरे पक्ष के साबर, नसीम, साजिदा, गुलशाना, फरीन घायल हो गए। वहां आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसमें एसआई विमल दहिया ने साबर, नसीम, इरशाद, साजिदा, फरीन, गुलशाना, गुफरान, सोनू, जूलेखा, बाकिरा व सुहाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने बताया कि आरोपी साबर और नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।