फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A car overturned on a highway, four friends including two brothers died

हाईवे पर पलटी कार, दो सगे भाइयों समेत चार दोस्तों की मौत

Sun, 08 Nov 2020 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
A car overturned on a highway, four friends including two brothers died
हाईवे पर पलटी कार, दो सगे भाइयों समेत चार दोस्तों की मौत
विज्ञापन

रमाला बस स्टैंड के पास देर रात हादसा, एक युवक घायल, शामली से लौट रहे थे दिल्ली के युवक
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत/रमाला (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला बस स्टैंड के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक घायल है।

दक्षिणी दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र निवासी सगे भाई धर्मेंद्र कुमार (44) व कपिल कुमार एडवोकेट (43) अपने दोस्त प्रमोद कुमार (42), महरौली निवासी नरेश (42) और नरेश कुमार सैनी (41) के साथ शामली जिले के एलम के पास गए थे। धर्मेंद्र के मामा के बेटे का सगाई समारोह था। आई-20 कार धर्मेंद्र की थी। लौटते वक्त दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला बस स्टैंड के पास तेज गति से दौड़ रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर रमाला थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। धर्मेंद्र कुमार, कपिल, प्रमोद और नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा नरेश सैनी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed