फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A baby child and woman died in truck accident in Sonipat, sad atmosphere in village of Baghpat

हादसे ने पूरे गांव को रुला दिया: मासूम और महिला की मौत से पसरा मातम, परिजनों के नहीं थम रहे आंसू

Mon, 25 Sep 2023 11:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Sep 2023 11:01 PM IST
सार

Accident News : सोनीपत जिले में हुए दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे व महिला की मौके पर मौत हो गई। दोनों की मौत से गांव में मातम पसर गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
A baby child and woman died in truck accident in Sonipat, sad atmosphere in village of Baghpat
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में सोमवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां निवाड़ा यमुना पुल के पास ट्रक ने बैल-बुग्गी में टक्कर मार दी। जिससे बुग्गी में बैठे चार साल के बच्चे और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, बच्चे और महिला की मौत होने से गौरीपुर जवाहरनगर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन


गौरीपुर गांव की रहने वाली कमलेश उर्फ भूरी (52) गांव की ही पूजा के साथ बैल-बुग्गी में सोनीपत जिले के गढ़ मिरकपुर गांव के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। पूजा अपने साथ अपने छोटे बेटे देव (5) को भी साथ लेकर गई थी। बताया कि सोमवार शाम में बैल-बुग्गी में चारा लेकर वापस लौटते समय जैसे ही वे निवाड़ा यमुना पुल के पास पहुंचीं तो निवाड़ा की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुग्गी में टक्कर मार दी। जिसमें कमलेश उर्फ भूरी और देव की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद चालक अपना ट्रक लेकर सोनीपत की तरफ भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। हादसे के बाद दुकानदारों व राहगीरों ने गौरीपुर जवाहरनगर गांव में घटना की सूचना दी और घायल पूजा को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां पूजा का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन

उधर, ग्रामीण बच्चे का शव भी अपने साथ लेकर जिला अस्पताल आ गए, जिसे पोस्टमार्टम हाऊस में रखवाया गया। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची सोनीपत पुलिस ने मृतका कमलेश उर्फ भूरी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत भेज दिया। हादसे का पता चलते ही घायल महिला के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए और कुछ ग्रामीण सोनीपत पोस्टमार्टम हाऊस पर चले गए।

यह भी पढ़ें: मेरठ: मंदिर से लड्डू गोपाल चोरी करने वाले दो बदमाश दबोचे, महिलाएं बोलीं- पुलिस ने किया गलत खुलासा

विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि हादसा हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र में हुआ है। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: दरिंदगी: पीड़ित छात्रा ने SSP को सुनाई आपबीती, अफसरों के उड़े होश, युवक ने तमंचे के बल किया था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed