{"_id":"51-68190","slug":"Baghpat-68190-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी लकीर खींचेंगी मोदी की रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी लकीर खींचेंगी मोदी की रैली
Baghpat
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रदेश में भाजपा की सातवीं विजय शंखनाद रैली भीड़ के सारे रिकार्ड तोड़ देगी। पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी मेरठ के शताब्दी नगर में इतनी बड़ी लकीर खींचकर जाएंगे कि इसके बाद अब तक की हर रैली छोटी लगेगी। यह दावा है भाजपा नेताओं का। प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन सिंह का कहना है कि अगली रैली बरेली में होनी है। इसके बाद दो मार्च को लखनऊ में विजय शंखनाद महारैली की जाएगी। इसके लिए वेस्ट यूपी में 20 ट्रेनों की बुकिंग हो चुकी है।
चन्द्रमोहन सिंह रैली की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। भाजपा नेता अनिल चौहान के कार्यालय के पर उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि विजय शंखनाद रैलियों की सीरीज में मेरठ में सातवां पड़ाव है। प्रदेश में कुल आठ रैलियां होनी है। आठवीं बरेली में होगी। हर रैली पिछली का रिकार्ड तोड़ रही है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे लग रहा है कि मेरठ की रैली पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी। इसमें सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल में आने वाली 14 लोकसभा और 70 विधान सभा क्षेत्रों से लोग पहुंचेंगे। रैली के दो मंचों में से एक पर पश्चिमी यूपी की झलक नजर आएगी। इसमें बागपत का गन्ना भी रखा गया है। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह और जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश भी मौजूद रहे। कुलप्रकाश ने दावा किया कि रैली में जाने के लिए कोई लक्ष्य नहीं रखा गया है, फिर भी बागपत से कम से कम 50 हजार लोग जाएंगे।
विज्ञापन
रालोद-भाजपा में होर्डिंग वार
रालोद और भाजपा के नेताओं में होर्डिंग वार भी शुरू हो गई है। भाजपा के टिकट दावेदारों ने जिले भर में मोदी की रैली के 100 से अधिक होर्डिंग पहले से ही लगवा रखे हैं। अब रालोद ने भी जगह-जगह नागर विमानन मंत्री अजित सिंह और सांसद जयंत चौधरी के होर्डिंग लगवा दिए हैं।