फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बूढ़पुर में किसान को गोलियों से भूना

बूढ़पुर में किसान को गोलियों से भूना

Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रमाला(बागपत)। रमाला क्षेत्र के बूढ़पुर गांव में किसान को गोलियों से छलनी कर दिया। हत्यारों ने उसको पिस्टल से सात गोलियां मारीं। पुलिस न तो कातिलों का पता लगा पाई, न ही कत्ल के कारण का कोई सुराग। हत्या की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बूढ़पुर निवासी सुभाष (45वर्ष),रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे घर से खेत में पानी चलाने के लिए गया था। खेत में उसको गोलियों से भून डाला। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसका छोटा भाई परविंदर खेत में उसको बुलाने के लिए गया। उसे सुभाष की लाश खेत में ही पेड़ के नीचे पड़ी हुई मिली। उसने घटना की जानकारी अपनी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलती ही रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुभाष के सीने, गर्दन, पेट और पैर में गोली लगी हुई थी। परविंदर ने रमाला थाना पर अज्ञात में खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हत्या किसने और क्यों की, इसका उन्हें पता नहीं है।
विज्ञापन

एसपी राजू बाबू सिंह का कहना है कि सुभाष के चार घाव के निशान थे। आशंका है कि बदमाशों ने उसको चार ही गोली मारी होंगी। हत्या के कारण का कहीं पता नहीं चल रहा है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार हुआ पोस्टमार्टम
बागपत। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर में लगी एक गोली का पता नहीं चला। बाद में चिकित्सकों ने लाश का एक्सरे कराया। उसके बाद दोबारा पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed