फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खनन माफिया का काठा से उखाड़ा तंबू

खनन माफिया का काठा से उखाड़ा तंबू

Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। खनन माफिया बाज नहीं आ रहे। सांकरौद से भगाए गए तो सिसाना पहुंच गए। सिसाना में पुलिस ने पांव उखाड़ दिए तो अब काठा में तंबू गाड़ दिया। यहां पहले जेसीबी से खुदाई कराकर रेत का ढेर लगा दिया गया। अब इसे ट्रक से भेजा जा रहा है। इसका पता चलने पर खनन विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां लगे तंबू को टीम ने उखड़वा दिया है।
विज्ञापन

जिले में खनन का एक भी पट्टा स्वीकृत नहीं है, इसके बावजूद खनन माफिया यमुना खादर में जगह बदल-बदकर अवैध खनन कर रहे हैं। छपरौली के टांडा, बदरखा, बागपत के सिसाना, निवाड़ा, खेकड़ा के काठा, सांकरौद और सुभानपुर, बड़ौत के कोताना और जागोस में अवैध खनन किया जा रहा है। इन सभी जगहों पर खनन पकड़ा भी जा चुका है, इसके बावजूद खनन माफिया बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सिसाना से खदेड़े गए थे। सोमवार को काठा में तंबू गाड़ दिया, जिसको छापा मारने पहुंची खनन विभाग की टीम ने उखड़वा दिया। यहां रेत का बड़ा ढेर भी लगा मिला। तंबू में एक व्यक्ति मौजूद था। उसने मालिक का नाम बताने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन विभाग के अधिकारी राज रंजन कुमार का कहना है कि इस बार वह पुलिस के बगैर की मौके पर पहुंचे, मौके पर रेत का स्टॉक मिला और एक व्यक्ति तंबू लगाकर रह रहा था, जिसने मालिक का नाम बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed