फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भट्ठा मालिक के अपहरण का प्रयास

भट्ठा मालिक के अपहरण का प्रयास

Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत।टयौढ़ी-ढिकाना मार्ग पर शनिवार की देर शाम स्विफ्ट कार में आए पांच सशस्त्र बदमाशों ने भट्ठा मालिक के अपहरण का प्रयास किया। मजदूरों ने दो बदमाशों को कार समेत पकड़ लिया, जबकि तीन मौके से भाग गए।
विज्ञापन

ट्यौढ़ी-ढिकाना मार्ग पर महावीर बिक्र फिल्ड के नाम से भट्ठा है, जिसके मालिक बबीता पत्नी देवेंद्र मलिक है। जो बड़ौत आवास-विकास कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार की देर शाम देवेंद्र मलिक अपने भट्ठे पर बैठे थे और हिसाब-किताब कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर एचआर 10 टी 5377 वहां आई और उसमें से पांच सशस्त्र बदमाश उतरे, जो भट्ठा मालिक के कार्यालय में घुस गए और उनसे कुछ पैसे मांगे। मना करने पर उन्होंने देवेंद्र के साथ तमंचों की बटों से मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घसीटते हुए कार में डालने लगे। शोर सुनकर भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर दौड़े और उन्होंने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने भट्ठा मजदूरों को डराने के लिए कई हवाई फायर भी किए, लेकिन भट्ठा मजदूरों ने साहस करते हुए बदमाशों को घेर लिया और दो बदमाशों को कार समेत पकड़ लिया तथा तीन बदमाश भाग निकले। इसकी सूचना बड़ौत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए दोनों बदमाशों व कार को उन्हाेंने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद भट्ठा मजदूर काफी संख्या में कोतवाली पहुंचे और उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पकड़े गए बदमाशों के नाम मोनू व सोनू निवासी सरूरपुर बताए गए हैं। देवेंद्र मलिक ने बताया कि ये बदमाश आए दिन उनसे हफ्ता वसूली की बात करते थे और उन्हाेंने उन्हें कई बार पैसा भी दिया है, लेकिन वह उनसे तंग आ चुका था। इसी को लेकर उन्हाेंने यह घटना की है। इस संबंध में देवेंद्र मलिक की पत्नी बबीता ने कोतवाली पर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक यह मामला पैसों के लेनदेन का लग रहा है। इस संबंध में तहरीर आ गई है और जांच कराई जा रही है। जो कार पकड़ी गई है उसका भी पता लगाया जा रहा है कि यह किसके नाम है। घायल भट्ठा मालिक को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है और पकड़े गए दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed