{"_id":"39291","slug":"Baghpat-39291-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में छात्र पर हमला, हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में छात्र पर हमला, हालत गंभीर
Baghpat
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली। सोमवार को कस्बे में एक छात्र पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करके घायल कर दिया गया। घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ रहे छात्र पराग पुत्र सुखवीर निवासी बदरखा को पास के डिग्री कालेज में पढ़ रहे एक छात्र ने गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने विरोध किया तो आरोपी छात्र ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया । छात्र के कंधे, सीने और पेट में कई चाकू लगे, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस कालेज में पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। घायल छात्र को पहले उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया है। घायल छात्र के परिजनों ने बताया कि उसके परिवार की एक लड़की को आरोपी छात्र बार-बार फोन करके परेशान कर रहा था। समझाने पर जब वह नहीं माना तो लड़की पक्ष के युवकों ने दो दिन पूर्व ही आरोपी छात्र की जमकर पिटाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए ही आरोपी ने उस पर हमला किया। मामले की तहरीर थाने पर दे दी गई है। कालेज के मैनेजर धर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य महकसिंह अन्य अध्यापकों के साथ थाने पर पहुंचे और थानाध्यक्ष से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ।
विज्ञापन