फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   99 schools did not update details of students on U-DICE

Baghpat News: 99 विद्यालयों ने यू-डायस पर अपडेट नहीं किया छात्रों का ब्योरा

Sat, 26 Aug 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
99 schools did not update details of students on U-DICE
-शासन ने जारी की विद्यालयों की सूची, जल्द डाटा अपडेट करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के 99 माध्यमिक और सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में सभी छात्र-छात्राओं का पूरा ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। शासन से ब्योरा अपडेट नहीं करने वाले विद्यालयों की सूची जारी कर छात्रों का ब्योरा जल्द अपडेट करने के निर्देश दिए है।

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के फर्जी नामांकन रोकने के लिए शासन से छात्रों का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। जिले के माध्यमिक, राजकीय, परिषदीय और अन्य बोर्ड के विद्यालयों में 229584 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। शासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद जिले के 99 विद्यालयों ने सभी छात्र-छात्राओं का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। अब शासन की ओर से छात्रों का ब्योरा अपडेट नहीं करने वाले विद्यालयों की सूची जारी की गई है। शासन की ओर से जारी सूची में विद्यालय के नाम के अलावा विद्यालय में वर्ष 2022-23 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या और वर्ष 2023-24 में पोर्टल पर दर्ज किए गए छात्रों की संख्या का ब्योरा जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि शासन की ओर से जारी सूची के आधार पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को छात्रों का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न करने पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed