{"_id":"5cdc6970bdec2207254c8b29","slug":"91557948784-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी विद्युत लाइन का तार टूटने से टीन शेड में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी विद्युत लाइन का तार टूटने से टीन शेड में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बे में एलटी विद्युत लाइन के जर्जर तार टूटकर गिरने से मकान के आगे बनाए गए टीन शेड में आग लग गई। ग्रामीणों ने बिजलीघर से सप्लाई बंद कराकर आग पर काबू पाया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
दोघट निवासी बिल्लू ने बताया कि उसके मकान के ऊपर से एलटी विद्युत लाइन गुजरती है। बुधवार को अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर मकान के एक हिस्से में पशुओं को बांधने के लिए बनाए टीन शेड पर गिर गया। इससे टीन में आग लग गई। आग को देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए और बिजलीघर पर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। टीन शेड में बंधे पशुओं को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहां पर खड़ी कार व अन्य सामान को ग्रामीणों ने बचा लिया। नाराज लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि शीघ्र जर्जर तार नहीं बदलवाए तो धरना शुरू कर देंगे। इसमें मोनू, अक्षय, सुशील, काला, रवि कांत, बिल्लू, राज सिंह, धर्मपाल, मलूक, बबलू, सूनील, पवन और कृष्ण मौजूद रहे।