{"_id":"5cc75738bdec22071a3876ac","slug":"91556567864-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी की समय पूर्व रिहाई को लेकर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी की समय पूर्व रिहाई को लेकर हुआ मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं प्रोबेशन अधिकारी ने हत्या के मामले में जेल में बंद आजीवन सजा काट रहे बड़ौत क्षेत्र के ग्राम किरठल निवासी बंदी द्वारा समय पूर्व रिहाई की मांग को लेकर मंथन किया गया।
बड़ौत क्षेत्र के ग्राम किरठल निवासी सुबोध पुत्र भोपाल हत्या के मामले में नोएडा जेल में चौदह साल से बंद है। उसे हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। तभी से वह बंदी जेल में सजा काट रहा है। वह चौदह वर्ष की सजा जेल में काट चुका है। उक्त बंदी के परिजनों ने अधिकारियों को पत्र भेजकर उसकी समय पूर्व रिहाई की मांग की । सोमवार को बंदी की रिहाई को लेकर क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडे एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका मौजूद रहे। अधिकारियों ने बंदी की समय पूर्व रिहाई के बारे में विचार मंथन किया। बैठक में बंदी सुबोध को भी जिला जेल में बुलवाया गया। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में बंदी की समय पूर्व रिहाई पर विचार मंथन किया । उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बंदी को रिहा किया जाएगा। फिलहाल बंदी को रिहाई होने तक वापस नोएडा जेल में भेजा जाएगा।