{"_id":"5ca2676cbdec2214173a307e","slug":"91554147180-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिव चुनाव में व्यस्त, फरियादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिव चुनाव में व्यस्त, फरियादी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर गांव में अधूरे पड़े विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पर धरना शुरू करेंगे।
सोमवार को मलकपुर, लुहारी, जौनमाना, ढ़िकाना, बावली आदि गांवों के ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव में विकास कार्यों को कराने के नाम पर आज तक कुछ नहीं हुआ। गांवों व दफ्तरों से सचिव गायब रहते हैं, जब फोन मिलाया जाता है तो सचिव चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने की बात करते हैं, जबकि वास्तविकता है कि सभी सचिव चुनाव के बहाने मौज उड़ा रहे हैं, गांव में विकास कार्य न होने से लोगों मेें आक्रोश पनप रहा है, उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ राहुल वर्मा ने कहा फिलहाल सचिवों को गांवों में बूथों पर जन सुविधाएं देने में लगा रखा है। विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। आक्रोश जताने वालों में आजाद, सुधीर, अनिल, सुभाष, हरपाल, मनोज तोमर, जयपाल, महेंद्र, नरेंद्र आदि रहे।