{"_id":"5c9d1ec9bdec221402335565","slug":"91553800905-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन शैक्षिक सत्र में सभी कक्षाओं में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन शैक्षिक सत्र में सभी कक्षाओं में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक परिषद का नवीन शैक्षिक सत्र शुरू होने जा रहा है। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने शिक्षक और प्रधानाचार्यों की बैठक ली और विभिन्न बिंदुओं के आधार पर शैक्षिक सत्र के संचालन करने के लिए निर्देशित किया। विद्यालयों में क्षमता से अधिक छात्रों को प्रवेश न देने के लिए निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को श्री यमुना इंटर कॉलेज में बैठक में डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने कहा जिस विद्यालयों को जिन-जिन कक्षाआें एवं वर्ग की मान्यता परिषद द्वारा प्रदान की गई है, उसके अनुरूप ही सभी विद्यालयों में कक्षाएं संचालित कराएंगे। नियमानुसार कक्षाएं संचालित होगी। अनुमति के अनुसार ही सेक्शन संचालित करेंगे। अवैध रूप से कक्षाएं या सेक्शन संचालित पाए जाता है तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई होगी। शैक्षिक पंचायत के अनुसार ही पठन-पाठन कराएंगे। क्षमता के अनुसार छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। बाहरी छात्रों को दस से अधिक प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह भी विभाग की अनुमति लेने के बाद ही किया जाएगा। बिना अनुमति लिए प्रवेश देने पर पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। वित्तविहीन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों द्वारा शैक्षिक योग्यता के अनुरूप ही योग्य शिक्षकों से पढ़ाई का कार्य लेंगे। सभी विद्यालयों के कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे और एक वॉयस रिकार्डर लगवाना सुनिश्चित करेंगे। शिक्षकों की बायो मैट्रिक उपस्थित दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान ओमवीर सिंह तोमर, भरत सिंह, धर्मपाल सिंह, कुमुद रानी, रेखा सिंह, चित्रलेखा मौजूद रहीं।
16660 पौधे लगाने का मिला है लक्ष्य
बागपत। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि 132 माध्यमिक विद्यालयों में से 58 ने पौधरोपण की जीपीएस मैपिंग, जीओ टैगिंग संबंधित एप पर अप लोड नहीं की है। 74 विद्यालय सभी सूचनाएं एप पर अपलोड करेंगे। वहीं 15 अगस्त को 16660 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया। 15 अगस्त से पहले 8360 और 15 अगस्त को 8300 पौधे एक साथ लगाए जाएंगे।