फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एमए भूगोल में स्वाति शर्मा रही प्रथम

एमए भूगोल में स्वाति शर्मा रही प्रथम

Wed, 06 Mar 2019 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
एमए भूगोल में स्वाति शर्मा रही प्रथम
बागपत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एमएससी रसायन विज्ञान, एमए भूगोल और बीबीए का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज का अच्छा परीक्षाफल रहा। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि एमए भूगोल में प्रथम सेमेस्टर में स्वाति शर्मा ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सुल्ताना ने 84.1 अंक प्राप्त द्वितीय और पूजा रानी ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमए भूगोल तृतीय सेमेस्टर में निधि शर्मा ने 87 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, नेहा गुप्ता ने 81.6 अंक प्राप्त द्वितीय और नेहा चौहान ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमएससी रसायन विज्ञान के प्रथम सेमेस्टर में आरती ने 86.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, शालू वर्मा ने 83.6 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय और काजल ने 83.4 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीबीए के प्रथम सेमेस्टर में मानसी शर्मा प्रथम, नंदनी द्वितीय और अंशिका तृतीय रही। तृतीय सेमेस्टर में कोमल चौहान प्रथम, वर्षा चौहान द्वितीय और निखिल चौहान तृतीय रहा। चौथे सेमेस्टर में प्रिंसी यादव प्रथम, साक्षी त्यागी द्वितीय और आकाश तृतीय रही। कॉलेज में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इसमें डॉ. गीता सिंह, उधम सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, शनि शर्मा, निशांत शर्मा, कुलदीप चौहान, विवेक चौहान, डॉ. मौज पाल सिंह, धारा सिंह चौहान, प्रवेश चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed