फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाजार बंद कर शहीदों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

बाजार बंद कर शहीदों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Sun, 17 Feb 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
बाजार बंद कर शहीदों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों की शहादत को लेकर शनिवार को लोग सड़कों पर उतरे। नगर के बाजार बंद रहे। जिधर देखों उधर ही तिरंगे झंडे के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते दिखाई दिए और जगह-जगह पुतलों का दहन पाकिस्तान की शवयात्रा पाक प्रधानमंत्री के पुतले और पाक के झंडे आग के हवाले किए। पूरे दिन नगर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश ही दिखाई दिया।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और बड़ौत व्यापार संगठन के संयुक्त आह्वान पर नगर के बाजार बंद रहे और उन्होंने पूर्ण समर्थन दिया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अरुण तोमर ने सभी व्यापारी, किसान व मजदूरों से आह्वान किया कि इस संकट की घड़ी में धैर्य बनाये रखे। बड़ौत व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि बड़ौत का हर व्यापारी देश के हर जवान के साथ खड़ा है। इसनें मुदित जैन, अनुराग जैन, डिंपल जैन, मुकेश शर्मा, संदीप जैन, चमनलाल, अजय जैन, सौरभ जैन, ललित जैन, विक्की जैन, अनीस कुरैशी, इमरान, मनोज जैन, अनुज जैन, प्रवीण जैन आदि रहे।
विज्ञापन

सांसद कार्यालय पत्थर वाली मंडी में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर पाकिस्तान के पुतले का दहन किया। इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय सूरजपाल, राकेश जैन, चंद्रवीर तोमर, प्रभात स्वामी, रविंद्र रूहेला, पवन शर्मा, मनोज कटारिया, ललित आर्य, संदीप जैन, राकेश पांचाल, अतुल जैन, विपिन रूहेला, राहुल जिंदल, संदीप जैन, मुकेश जैन, सुनील जैन आदि रहे। वहीं अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रविंद्र रोहिला राजपूत के नेतृत्व में समाज के लोग बिनौली रोड स्थित संगठन के कार्यालय पर एकत्र हुए और पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस मौके पर दो मिनट मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें सूरजपाल, राकेश, रोशन लाल रोहिला, विपिन रोहिला, संदीप, ललित, मुकेश, राहुल, सुनील, शैलेंद्र रोहिला, धर्मपाल, चंद्रवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, नगर अध्यक्ष कमल तोमर, आकाश बंसल, शेर सिंह, संजीव कुमार, सोनू, सुमित कुमार, आशीष त्यागी, दीपक शर्मा आदि रहे। वहीं मंडी में व्यापारियों ने पाकिस्तान की शवयात्रा निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसमें रवि पालीवाल, ललित जैन, बाबूराम, अभिषेक जैन, सौरभ जैन, सोनू, राजीव जैन, टीटू, टिंकू, सतेंद्र, रिंकू जैन, गौरव, दिनेश जैन, संयम जैन, मामचंद आदि रहे। रेवन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल पंवार व दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष सुरेश पाल तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में एकत्र हुए और पाक के प्रतीक पुतला लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर जुलूस के रूप में दिल्ली बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचे और पुतले का दहन किया। इसमें यशवीर सिंह एडवोकेट, धर्मवीर सिंह एडवोकेट, यशवीर सिंह, महीपाल सिंह, आनंद पाल तोमर, ईश्वर सिंह, राजपाल सिंह आर्य, बाबूराम शर्मा, संदीप कुमार, ओमकार आदि रहे।
सत्य बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों की शहादत पर आक्रोश जताकर पाक प्रधानमंत्री और मसूद अजहर का पुतला लेकर जुलूस निकाला और उसका दहन किया। इसमें अनिल महादेव, रविंद्र गुप्ता, गुफरान, इकराम, अंकुश, जितेंद्र, सूरज, मनीष तोमर, सौरभ, प्रवेश, अर्जुन सैनी आदि रहे। पूर्व सैनिकों ने बिजरौल रोड पर डॉ. आत्माराम के आवास के बाहर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बाद में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया। इसमें श्रीभगवान बिजरौल, राजीव तोमर, सुभाष, डॉ. आत्माराम तोमर, रविंद्र, नरेश, ओमपाल, सुभाष ढाका, कुबेर दत्त, कुलदीप, सुरेंद्र, सतेंद्र, बिल्लू, महीपाल नैन, संजय तोमर, बीरबल आदि रहे।

रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर के सामने विश्व हिदू परिषद और बजरंग दल ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ किया। यज्ञ के ब्रहमा सत्यपाल आर्य, यज्ञमान विहिप कार्य अध्यक्ष सहदेव तोमर रहे। यज्ञ के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि । इसमें जिला अध्यक्ष रविद्र जैन, राजवीर तोमर, धर्मप्रकाश वर्मा, मनोज, हरिभूषण उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र, नितिन गोस्वामी, विशाल, चंद्रवीर तोमर, रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed