{"_id":"5c51ffb2bdec22736934b729","slug":"91548877746-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जाट शिक्षा सभा पर बुधवार को बढ़ती जनसंख्या को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जनसंख्या बढ़ने से होने वाले दुष्परिणामों पर चर्चा की। इसमें वक्ताओं ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी बताया।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान मेें आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की। संचालन सुंदर सैनी ने किया। वक्ताओं ने कहा देश में जिस तरह जनसंख्या बढ़ती जा रही है, यह चिंता का विषय है। बढ़ती जनसंख्या से देश के विकास पर प्रभाव पड़ रहा है, बेरोजगारी भी बढ़ रही है। तरूण चौधरी ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए गांव-गांव व ट्रेनों व बसों में जागरूकता रैली चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आगामी 8 फरवरी को जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर उदयवीर, ममता सहगल, राकेश, शंशाक, नीरज त्यागी, कृष्णपाल प्रधान, दीपक, नीतिन, प्रमोद शामिल रहे।