फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ढिकौली में टंकी पानी आता है कभी-कभी

ढिकौली में टंकी पानी आता है कभी-कभी

Thu, 17 Jan 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
ढिकौली में टंकी पानी आता है कभी-कभी
बागपत। ढिकौली गांव में पाइप पेयजल योजना से लोगों को लाभ तो मिल रहा है, लेकिन पानी सप्लाई कभी-कभी होता है। पाइप लीकेज की भी समस्या है। ग्रामीणों ने कनेक्शन भी ले रखे है, पर मांग है नियमित रूप से पानी मिले।
विज्ञापन

पिलाना ब्लॉक के ढिकौली गांव पाइप पेयजल योजना संचालित है। यहां पर गांव के लोगों को भरपूर मात्रा में कनेक्शन दिए हैं। पानी तो गांव के लोगों को मिल रहा है, लेकिन कभी- कभार ही पानी की सप्लाई होती है। सही प्रकार से गांव के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इक्का-दुक्का जगह पाइप लीकेज की भी समस्या को लोगों ने बताया है। इससे गंदा पानी घरों तक पहुंच जाता है, जो पीने लायक नहीं रहता है। नियमित सप्लाई हो तो इसका फायदा पहुंचे। अधिकांश ग्रामवासी अपने निजी स्रोतों से जलापूर्ति करते हैं। हैंडपंप से भी पानी की पूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों की बस यह ही मांग है कि ओवर हेड टैंक से नियमित पानी ग्रामीणों को मिल तो इसका लाभ मिले।
विज्ञापन


गांव में हो सही पानी की सही सप्लाई : प्रधान
प्रधान जय कुमार ढाका ने कहा कि पेयजल टंकी उनके कार्यकाल से पहले की लगी है। उन्होंने वर्तमान में लगभग 500 कनेक्शन कराए हैं। 400 से 600 मीटर जो सप्लाई पाइप टूटी थी उसे बदलवा दिया। अब पानी की सप्लाई ठीक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित आना चाहिए पानी, तभी मिले लाभ
ढिकौली गांव निवासी कुलवीर सिंह ढाका ने बताया कि गांव में बनी पेयजल टंकी के कनेक्शन अभी अधूरे हैं। हर बस्ती में कनेक्शन नहीं है। लोगों को इसका सही लाभ मिलना चाहिए।

बिट्टू का कहना है कि गांव के कई बस्ती में पानी नहीं पहुंच रहा है। बड़ा गांव होने के कारण कनेक्शन कम है। हर व्यक्ति को शुद्ध जल मुहैया कराया जाए।
राजकुमार ने बताया कि टंकी से पानी की सप्लाई तो हो रही है, लेकिन कभी भी पानी आता है। नियमित सप्लाई होनी चाहिए, तभी इसका लाभ मिले। हर घर में लोगों को कनेक्शन दिए जाए।
अक्षय ने बताया कि पाइप लीकेज होने के कारण दूषित पानी लोगों के घर पहुंच जाता है। यह समस्या गंभीर है। इसका समाधान होना चाहिए। तभी इसका लाभ मिलेगा।
प्रमोद ने बताया कि पेयजल टंकी के पानी की सप्लाई महीने में एक या दो बार ही दी जाती है। जिससे लोग परेशान है। नियमित पानी हर घर में पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed