फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अटल जी का बड़ौत से रहा है गहरा रिश्ता

अटल जी का बड़ौत से रहा है गहरा रिश्ता

Tue, 25 Dec 2018 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
अटल जी  का बड़ौत से रहा है गहरा रिश्ता
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बड़ौत नगर से गहरा रिश्ता रहा है। वे प्रधानमंत्री बनने से पूर्व व बाद में कई बार बड़ौत आ चुके हैं। आज भी नगरवासियों के दिलों में अटल बिहारी वाजपेयी बसते हैं।
जेवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर बताते हैं कि अटल जी का बड़ौत से गहरा रिश्ता रहा है। वे प्रधानमंत्री बनने से पूर्व और प्रधानमंत्री बनने पर दोनों बार चुनावी सभाओं में जब वे जनता वैदिक महाविद्यालय आए तो डॉ. आत्माराम तोमर को उनका हैलीपेड पर स्वागत करने का अवसर मिला। डॉ. तोमर ने बताया कि कई बार अटल जी से वे दिल्ली में उनके आवास पर कई बार मिलने का अवसर मिला। बताया कि 1998 में प्रथम बार जब अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रथम बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। तब डॉ. आत्माराम तोमर राज्यमंत्री स्तर प्राप्त गन्ना विकास संस्थान के उपाध्यक्ष थे। वे शपथ ग्रहण समारोह के अगले ही दिन अपने साथियों सहित जब वाजपेयी को बधाई देने उनके आवास पर गए तो उन्होंने डॉ. तोमर को पहचान लिया और गले मिलकर उन्हें बधाई स्वीकार की। डॉ. तोमर आज भी उनके साथ बैठे चित्र को देखकर भावुक हो जाते हैं।
विज्ञापन


विनोद जैन एडवोकेट द्वारा आयोजित सभा मेें शिरकत करने आए थे
बड़ौत (बागपत)। विदेशी मंत्री रहते हुए 1977 में जनता पार्टी की सरकार में विदेश मंत्री रहते हुए संजय गांधी प्रतिमा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्काल नगर अध्यक्ष विनोद कुमार जैन एडवोकेट द्वारा आयोजित सभा में आए थे और नेहरू प्रतिमा पर विशाल जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद 1980 मेें भारतीय जनता के पार्टी के संस्थापक व अध्यक्ष बनने के बाद बड़ौत नगर में आए थे। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए 1998 में जनता वैदिक कॉलेज में दो बार आए तथा चौधरी दिलीप सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उनके करीबी रहे विनोद जैन एडवोकेट बताते है कि इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी का नाता उन रहा। कार्यकर्ताओं के बुलाने पर समय-समय पर उनके बीच आते रहे। उनका कार्यकर्ताओं के प्रति काफी लगाव था और उनकी सुनते भी थे। 1998 और 2002 में वेदप्रकाश तोमर के विधान सभा चुनाव मेें भी जैन कॉलेज मेे विशाल जनसभा को संबोधित किया और छपरौली में विदेश मंत्री पद पर रहते हुए जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed