फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रुपये के लिए धर्म परिवर्तन का ड्रामा कर रहा है परिवार

रुपये के लिए धर्म परिवर्तन का ड्रामा कर रहा है परिवार

Fri, 05 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
रुपये के लिए धर्म परिवर्तन का ड्रामा कर रहा है परिवार
बागपत। खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में गुल हसन की मौत के मामले में चार युवकों को झूठा फंसाने के विरोध में ग्रामीणों की पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा कि मृतक युवक के परिजन रुपये ऐंठने के लिए धर्म परिवर्तन का ड्रामा कर रहे हैं। उसकी मौत घर में हुई है। उन्होंने कहा युवा हिंदू वाहिनी भारत के पदाधिकारियों ने प्रलोभन देकर परिवार का जबरन धर्म परिवर्तन कराया है। यदि निर्दोष युवकों को फंसाया तो आंदोलन किया जाएगा और जल्द ही समाज की महापंचायत होगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि फरवरी माह में बदरखा गांव से अख्तर अली अपने परिवार के साथ खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में आकर रहने लगा था। उसके बेटे गुल हसन का दो साल पहले बिनौली थाना क्षेत्र के गांव की युवती से निकाह हुआ । युवती नाबालिग होने के कारण परिजनों उसे ससुराल नहीं भेजा । गुल हसन ज्यादातर ससुराल में पत्नी से मिलने जाता था। मरने से तीन-चार दिन पहले ससुराल वालों ने उसे धमका कर भगा दिया था। परिजनों ने भी गुल हसन की पिटाई की । इसी को लेकर युवक परेशान था। उसने मरने से एक दिन पहले अपनी पत्नी को फोन किया। इस कारण आत्महत्या की। परिजनों ने किसी के बहकावे में आकर गांव के ही साबिर, कल्लू, दिलशाद और लालू के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। जबकि चारों युवक निर्दोष है। मृतक का पिता ही मौत के रहस्य से पर्दा उठा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग की कि मामले की सही जांच की जाए। युवक के मोबाइल फोन से कॉल डिटेल निकाल कर सच सबके सामने लाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार मुस्लिम समाज के लिए अच्छा काम कर रही हैं। पुलिस कार्रवाई से उनका समाज संतुष्ट है। निर्णय लिया कि यदि मृतक के परिजनों के दबाव में आकर पुलिस ने निर्दोष युवकों को फंसाने काम किया तो आंदोलन शुरू होगा। इसकी अध्यक्षता डॉ. इकबाल ने की। संचालन मोहम्मद अली ने किया। इसमें रिफाकत प्रधान, हाजी याकूब, हुकुम सिंह कश्यप प्रधान, चौधरी अली हसन, हाजी निसार, हाजी बाबर, हाजी इंतजार, शहजाद, सरवर प्रधान, डॉ. सुभान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बोला, मामा ने कहा था धर्म परिवर्तन का नाटक करना है
बागपत। मृतक युवक गुल हसन की मौत के मामले में परिजनों द्वारा आरोपी बनाए गए खुब्बीपुर निवाड़ा गांव निवासी साबिर ने लोगों को बताया कि गुल हसन उसके सगे मामा का बेटा था। वह उसे भाई की तरह मानता था। उससे कोई विवाद भी नहीं हुआ। उस पर गलत आरोप लगाया। उसके मामा अख्तर अली ने गुल हसन की मौत के बाद बताया था कि धर्म परिवर्तन का नाटक करना है। उन्हें 8-10 लाख रुपये मिल जाएंगे। इससे वे अपना व्यापार शुरू करेंगे।

यह था मामला
बागपत। खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में 22 जुलाई को गुल हसन पुत्र अख्तर अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के सामने दुकान में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में परिजनों ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में साबिर, कल्लू, दिलशाद, लालू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मृतक युवक के परिवार के 13 लोगों ने बदरखा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को हिंदू धर्म अपना लिया।


पुलिस ने तेज की मामले की जांच
बागपत। मृतक युवक गुल हसन के परिजनों द्वारा धर्म परिवर्तन करने के बाद पुलिस अफसर हरकत में आए। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। पुलिस ने खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में पूरे दिन डेरा डाले रखा। 50 से अधिक ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले में सही जांच कर रही है। परिजनों के दबाव में किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed