फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   क्रांतिकारियों का बलिदान याद किया

क्रांतिकारियों का बलिदान याद किया

Fri, 10 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
क्रांतिकारियों का बलिदान याद किया
क्रांतिकारियों का बलिदान याद किया
विज्ञापन

बड़ौत। बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 76वीं सालगिराह मनाई गई। इसमें क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया गया। इसके साथ ही संकल्प लिया गया कि युवाओं को शहीदों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। युवाओं को इसके प्रति गांव-गांव जाकर जागरूक किया जाएगा और उनके अंदर देशभक्ति भावना के प्रति प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है। इससे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने देवरिया कांड पर प्रदेश सरकार की निंदा की।
विज्ञापन

सत्यपाल पथौलिया ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर पार्टी से जनता को जोड़ना होगा। जिला उपाध्यक्ष तेजपाल शर्मा ने कांग्रेस की देश मेें उपलब्धियां गिनाईं। बैठक में देवेंद्र चौहान, एडवोकेट हेमंत कुमार, डा. नरेंद्र शर्मा, ब्रजमोहन, अशोक, रामकुमार सिंह, पुष्पेंद्र राणा, समरपाल, अरविंद, कांता जैन, निहाल, कमल कुमार, हरवीर सिंह, योगेश सोती, चंद्रपाल आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह नेे की। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed