फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कैराना में रालोद की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कैराना में रालोद की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Fri, 01 Jun 2018 01:35 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
कैराना में रालोद की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कैराना में हुए लोकसभा के उपचुनाव में बृहस्पतिवार को रालेाद के प्रत्याशी तब्बसुम हसन की जीत पर कार्यकर्ताओं मेें खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
कैराना में रालोद की जीत पर पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह ने कहा कि कैराना उपचुनाव मेें तमाम हथकंडों के बाद भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। मुजफ्फरनगर दंगे तथा मोदी और योगी के छूटे नारों पर जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। गन्ना भुगतान के बारे मेेें प्रदेश के मंत्री की भ्रामक बयानबाजी को किसानों ने नकार दिया। डीजल, यूरिया व बिजली की बढ़ी दरों के कारण किसानों मेें व्यापक आक्रोश है। पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि राष्टीय लोकदल की जीत सद्भावना और भाईचारे की जीत है। अजय कुमार ने कहा कि चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी की मेहनत रंग लाई और जीत में विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी अहम भूमिका है।
विज्ञापन

हाइवे स्थित यामाह शोरूम पर रालोद नेता अरूण तोमर बोबी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैराना मेें हुए उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी तब्बसुम हसन की जीत पर खुशी जताई। खुशी जताने वालों में सुरेश राणा, धर्मपाल सिंह, मनोज तोमर, अमरपाल सिंह, सत्यब्रहम तोमर, डॉ. कर्नल ब्रहम पाल, राजवीर सिंह, मुकेश तोमर, प्रवीण पंवार, जितेंद्र मलिक, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल आदि रहे। रालोद कार्यालय में भी रालोद कार्यकर्ताओं मेें जश्न का माहौल देखने को मिला। वहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाई और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इसमें पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, डॉ. इरफान, सुरेश मलिक, गौरव तोमर, अभिलाष, अक्षय मलिक, मोहित मुखिया, प्रियवत राणा, बसंत, राम कुमार चेयरमैन शामिल रहे। उधर फूंसवाली मस्जिद में हाजी जमीलुद्दीन अब्बासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलकर जीत की खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूरपुर की जीत पर मनाया जश्न
बड़ौत। नगर की नेहरू मूर्ति के पास नूरपुर की जीत पर कार्यकर्ता सपा युवजन सभा के नगर अध्यक्ष अंकुर जैन और ललित सभासद के नेतृत्व में एकत्र हुए और जीत पर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर बधाई दी। इसमें कासिम, बाबूराम सैनी, नसीर, हाशिम, आबिद सभासद, नीटू सभासद, शादाब कुरैशी, अरविंद जैन, अतुल जैन, इमरान कुरैशी, अरविंद जैन, हारूण अली मनव्वर, उस्मान आदि रहे।

दूसरी तरफ दिल्ली रोड पर सुरेश मलिक, विकास प्रधान और मोहित मुखिया के नेतृत्व मेें कार्यकर्ता एकत्र हुए और कैराना से लोकसभा के उपचुनाव मेें विजयी ही तब्बसुम हसन की जीत पर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई बांधकर खुशी जताई। इसमें देवेंद्र, बबली, धीरज, अक्षय मलिक, माठू पहलवान, बसंत, यश, मोहित तोमर, देवेंद्र, राजू, संजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed