{"_id":"5b1052e44f1c1b9c6e8b5918","slug":"91527796452-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम का हाल, डीडीओ को निरीक्षण में पूरा स्टाफ मिला गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम का हाल, डीडीओ को निरीक्षण में पूरा स्टाफ मिला गायब
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत। डीडीओ हुब लाल को जल निगम कार्यालय के निरीक्षण के समय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक अनुपस्थित मिले। खुद अधिशासी अभियंता अपने दफ्तर में नहीं थे। कुछ कर्मचारी 28 से 31 तक अनुपस्थित मिले। वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को सीडीओ पीसी जायसवाल के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी हुब लाल 10:15 बजे जल निगम कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। उन्हें निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता अनुपस्थित मिले। कार्यालय में दो सहायक अभियंता आरपी सिंह और अहमद हसन भी गैरहाजिर पाए गए। जल निगम में 16 अवर अभियंताओं में से एक भी मौजूद नहीं मिला। भ्रमण पंजिका का अवलोकन किया गया इसमें किसी भी अवर अभियंता का क्षेत्र भ्रमण की अंकना नहीं पाई गई। सहायक लेखाकार सोम प्रकाश सैनी अनुपस्थित मिले। अजय कुमार सक्सेना, अमित कुमार, नैतिक लिपिक भी दफ्तर में नहीं थे। दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी 28 से 31 तक अनुपस्थित चल रहे हैं। डीडीओ ने बताया कि 31 तक का वेतन रोकने के निर्देशित किया।