{"_id":"5ab2b4cb4f1c1b3a058b67cf","slug":"91521661131-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता परिषद ने मनाया नवसंवत्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता परिषद ने मनाया नवसंवत्सर
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अधिवक्ता परिषद की बागपत इकाई ने नवसंवत्सर 2075 धूमधाम के साथ कचहरी परिसर में मनाया। अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सात और आठ अप्रैल को बागपत एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में परिषद द्वारा चार जनपदों के अधिवक्ताओं का अभ्यास वर्ग कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बागपत के जिला प्रचार रोहित कुमार ने नवसंवत्सर की महत्ता बताई। हिंदू संस्कृति का पालन कर अधिवक्ताओं को गरीब लोगों की न्याय हेतु नि:शुल्क मदद का आह्वान किया। रामपाल नेहरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसकी अध्यक्षता संरक्षक जयेश शर्मा ने की। संचालन अजय शंकर शर्मा एडवोकेट ने किया। इसमें जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, संजय गौड़, नगेश शर्मा, अमित खोखर, गगन गौड़, प्रदश्रन त्यागी, भूपेंद्र शर्मा, परमवीर वर्मा, जगमेर सिंह पंवार, अमितेश पूनिया, सुनील अरोड़ा, रविकांत, राजकुमार त्यागी, नीरज शर्मा, सतीश कुमार, दीपक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन