{"_id":"5ab2b3bf4f1c1b094a8b6891","slug":"91521660863-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यशाली व्यक्ति का सदैव होता है भला- आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यशाली व्यक्ति का सदैव होता है भला- आचार्य
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आचार्य भारत भूषण महाराज ने कहा कि पुण्यशाली व्यक्ति का कोई लाख बुरा करने की कोशिश करें, उसका भला ही होता है।
बुधवार को अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में जब संकट आता है तो हम विचलित हो जाते हैं और उसका दोषारोपण दूसरे पर करने लगते हैं, जबकि वास्तव में सामने वाला को निमित मात्र है। कर्म तो स्वयं हमारे द्वारा ही बांधा जाता है । उन्होंने कहा कि जिनेंद्र भगवान का भक्त वही है, जिसके जीवन में उनके जैसे भाव और भावना हो। हम प्रतिदिन मंदिर में आते हैं, लेकिन भगवान की वाणी का हमारे जीवन पर कितना असर पड़ता है यह विचारणीय है। जो जीव जिस प्रकार के कर्म बांधता है उसे उसका फल भोगना पड़ता है। यदि उस फल में कोई फेर बदल कर सकता है तो वह स्वयं अपने द्वारा ही कर सकता है। धर्मसभा का संचालन मांगेराम जैन ने किया। इसमें डॉ. श्रेयांस जैन, सुभाष जैन , मुकेश जैन, अशोक जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, सतीश जैन, सुरेश जैन, प्रवीण जैन, विवेक जैन आदि रहे।
भजन संध्या आयोजित
बड़ौत। मंदिर में शाम के समय अजित नाथ भक्ति मंडल ने भजन संध्या का आयोजन किया। इसका संचालन हिमांशु अलंकार ने किया। भजन संध्या में मनोज जैन , राजेश जैन, सुधीर जैन, अनुज जैन, नितिन जैन ने भजनों की प्रस्तुति की ।
आज चढे़गा निर्वाण लाडू
बड़ौत। विमर्श जाग्रति मंच के संयोजन में 22 मार्च को प्रात: 7 बजे अजितनाथ भगवान पर निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इसमें 108 इंद्र इंद्राणी लाडू भगवान को समर्पित करेंगे। झंडारोहण महेंद्र जैन करेंगे और उद्घाटन मुकेश जैन करेंगे। मंदिर के 108 फुट ऊंचे शिखरों का अभिषेक मुकेश जैन बजाज द्वारा किया जाएगा। इसके बाद अजितनाथ विधान का आयोजन स्यादवाद मंडल द्वारा किया जाएगा। शाम को जैन पाठशाला के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।