{"_id":"5ab1641c4f1c1bc0078b643e","slug":"91521574940-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम की चूक से रालोदिए नाराज, विधायक ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम की चूक से रालोदिए नाराज, विधायक ने लिया संज्ञान
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया। अनावरण के शिलापट्ट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का नाम आधा-अधूरा लिखे जाने पर रालोद ने नाराजगी जाहिर की।
रालोद का कहना है कि भाजपा सिर्फ श्रेय लूटने के लिए अनावरण कर रही है, जबकि भाषा की शुद्धता और पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान की तरफ ध्यान ही नहीं है। युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रालोद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने भी नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर नाम की गलती को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। उधर, भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा तक भी मामला पहुंचा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर गलती को दूर करने के निर्देश दिए हैं।