{"_id":"5aa6c58f4f1c1ba8768b5275","slug":"91520878991-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली विधायक ने विधानसभा सत्र में क्षेत्र की समस्याएं रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली विधायक ने विधानसभा सत्र में क्षेत्र की समस्याएं रखी
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
लखनऊ में विधानसभा सत्र में सोमवार को छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ और परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के समक्ष क्षेत्रीय समस्याओं से संबधित मुद्दों पर बात की।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पूर्ति करने के लिए कहा। सहेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी के कारण गरीब व जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस दिशा में सरकार की ओर से कुछ ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने दूसरा प्रश्न परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से करते हुए विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति पत्र देने की मांग की। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति पत्र देने से ग्रामीण जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं घर-घर तक पहुंचाई जा सकेगी।