{"_id":"5a9afd8a4f1c1b585f8b4705","slug":"91520106890-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे की थाप पर युवाओं ने उड़ाया गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे की थाप पर युवाओं ने उड़ाया गुलाल
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शुक्रवार को दुल्हेंडी पर लोगों ने जमकर होली खेली और डीजे की धुन पर युवा गुलाल उड़ाकर थिरकते नजर आए।
दुल्हेंडी पर होली का रंग जमकर बरसा। सुबह से ही युवा डीजे की थाप पर थिरकतें नजर आए। इस दौरान गली-मोहल्लों में महिलाओं और पुरुषों ने जमकर होली खेली। गलियों में बच्चों ने छतों से रंग बरसाया। युवा टोलियां बनाकर होली खेलते नजर आए। जगह-जगह सड़कों पर जमकर गुलाल उड़ाया। युवतियां भी होली खेलने व सेल्फी लेने से पीछे नहीं हटी। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी जयप्रकाश, एएसपी, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा ने पुलिस बल के साथ गश्त की। देर शाम तक होली खेलने वालों में युवा वर्ग सबसे आगे रहा। इसमें रवि रुहेला, अजय कौरी, आकाश तोमर, रोहित, पूर्व सभासद सुनील सरवालिया, अनिल सरवालिया, विक्रांत, पवन, शुभम, अंकित, अभिषेक, राकेश, गौरव पहलवान, कपिल, अक्षय, सौरव आदि ने जमकर गुलाल उड़ाया।