{"_id":"5a9afbac4f1c1b4f588bbb06","slug":"91520106412-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मियों ने नहीं उतरी होली की खुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मियों ने नहीं उतरी होली की खुमारी
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
होली के मद्देनजर चल रहे अवकाश के बाद जब शनिवार को सरकारी दफ्तर खुले तो वहां से कर्मचारी नदारद मिले। इस कारण दफ्तरों में शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
होली के योहार के मद्देनजर कई दिन से चलते अवकाश के बाद जब शनिवार को सरकारी दफ्तर खुले तो दफ्तरों से कर्मचारी गायब मिले। खंड विकास अधिकारी मुख्यालय पर महावतपुर, बावली, मलकपुर और लुहारी गांव के काफी संख्या में लोग कर्मचारियों की बाट जोह रहे थे, लेकिन आखिर में उन्हें वहां से मायूस लौटना पड़ा। उधर, एक्सईएन प्रथम कार्यालय में विद्युत बिल को ठीक कराने सहित विद्युत समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों को भी मायूसी हाथ लगी। अधिकांश कर्मचारी शनिवार को दफ्तर से गायब रहे। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा था। उधर सिंचाई विभाग कार्यालय में भी कई कर्मचारी गायब रहे। जबकि बाबू जितेंद्र ही कार्यालय में मिले।