फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जन चेतना कार्यक्रम के तहत निकाली रैली

जन चेतना कार्यक्रम के तहत निकाली रैली

Sun, 25 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
जन चेतना कार्यक्रम के तहत निकाली रैली
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर के पांचवें दिन को जन चेतना कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता स्वामी सचिदानंद महाराज ने कहा कि सभी का आदर करना चाहिए। भौतिकवाद के साथ-साथ आध्यात्म की ओर भी ध्यान केंद्रित करने के लिए स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि रहे एसडीएम विवेक कुमार यादव ने स्वयं सेवकों को लक्ष्य निर्धारण की जानकारी दी। कहा कि निर्धारित लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए मेहनत और लगन की जरूरत होती है। आईएएस, पीसीएस के पाठ्यक्रम से अवगत कराया। अध्ययन सामग्री की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने भी संबोधित किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न मार्गों से जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

वहीं श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन के एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयं सेवकों ने लिंगानुपात का सर्वे किया। इसमें 100 लड़कों पर 94 लड़कियों का परिणाम निकला। दूसरे सत्र में शिक्षक हरीश चौहान ने शिक्षा और शिक्षक के महत्व को बताया। गोष्ठी का आयोजन किया, इसमें कार्यक्रम अधिकारी निरंजन सिंह ने भी संबोधित किया। गोष्ठी में धैर्य समूह की श्रुति प्रथम, चेतना समूह की दीपा द्वितीय और सद्भावना समूह की अदिति तृतीय रही। इसमें आकाश, श्वेता, आयुशी, मनीष, अंशिका, पूजा, शीतल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed