{"_id":"5a7610d54f1c1b387b8b463b","slug":"91517686997-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली में पदक विजेता शूटरों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली में पदक विजेता शूटरों को सम्मानित किया
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
यूथ शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी बिनौली में शनिवार को आयोजित समारोह में नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता शूटरों को सम्मानित किया।
राइफल एसोसिएशन जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेज में 23 से 25 जनवरी तक चली नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में एकेडमी के तुषार धामा ने दस मीटर एयर पिस्टल बिगनर स्पर्धा में स्वर्ण पदक, दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ स्पर्धा में शेखर तालियान ने स्वर्ण पदक और दस मीटर एयर राइफल पीप साइट स्पर्धा में अनुज शर्मा ने स्वर्ण पदक, शुभम शर्मा ने रजत पदक और अभिषेक बालियान ने कांस्य पदक जीता है। शनिवार को एकेडमी परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक बिनौली डॉ. अतुल बंसल ने पदक विजेता शूटरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच अरविंद तोमर, मुकेश धामा, नवाब सिंह, किरण पाल धामा, आकाश तोमर, प्रशांत, नितिन धामा, अनुज धामा आदि रहे।