{"_id":"5a3abe664f1c1b87698c2d6c","slug":"91513799270-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के प्रति गंभीर नहीं है प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के प्रति गंभीर नहीं है प्रशासन
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कड़ाके की ठंड के प्रति प्रशासन भी गंभीर नहीं है और न ही उसने अभी तक ठंड से निपटने के लिए कोई योजना बनाई है। इस कारण लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है। नगर निवासी विनीत मलिक ने कहा पिछले कई रोज से पड़ रही कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन प्रशासन ने न तो कहीं अलाव जलाए और न ही गरीबों के लिए अभी तक कंबलों के वितरण की योजना बनाई है। सोनू तोमर ने कहा पूर्व में प्रशासन ठंड के दौरान बस स्टैंड चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाता था, लेकिन अब बार प्रशासन ने अभी तक ऐसे कोई कदम नहीं उठाए है। इससे गरीब लोग आहत हैं। सत्यपाल सिंह और गौरव मलिक ने कहा प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इससे आम लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। सचिन चौहान और मोहित तोमर ने कहा हर साल ठंड के दिनों में अलाव और कंबल की व्यवस्था होती है, लेकिन इस बार प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। यदि प्रशासन का यही रुख रहा तो लोगों का आक्रोश सड़कों पर आ उतरेगा।