फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टेंडर होने के बावजूद फूंके ट्रांसफार्मरों का नहीं कर रहे उठान

टेंडर होने के बावजूद फूंके ट्रांसफार्मरों का नहीं कर रहे उठान

Mon, 28 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
टेंडर होने के बावजूद फूंके ट्रांसफार्मरों का नहीं कर रहे उठान
विद्युत निगम को चपत लगा रहे ठेकेदार
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर उठान का टेंडर होने के बाद भी ठेकेदार मौके पर पहुंचकर फूंके विद्युत ट्रांसफार्मरों का उठान नहीं कर रहे हैं, इस कारण मजबूरी मेें स्वयं किसानों को ही अपने फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर उठाकर सीटीआर पर लाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद विद्युत निगम के अफसर ठेकेदारों से मिलीभगत कर बिना जांच किए ठेकेदारों को भुगतान करने में जुटे हैं, इसे किसानों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
किसानों ने बताया शासन के आदेश पर विद्युत निगम के अफसरों ने किसानों के फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 सहित अन्य कई सीयूजी नंबर जारी कर रखे हैं, ताकि ट्रांसफार्मर फूंकने के बाद की शिकायत पर जिन ठेकेदारों के नाम पर टेंडर हैं, वे उनका उठान कर सके। लेकिन ऐसा क्षेत्र में नहीं हो रहा है। टेंडर होने के बाद भी ठेकेदार मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मरों का उठान नहीं कर रहे हैं। किसानों को फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर उठाकर सीटीआर पर लाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

किसान जयवीर, सुधीर, महेंद्र, देवेंद्र आदि ने कहा दस दिन से उनके ट्रांसफार्मर फूंके पड़े हैं, लेकिन हेल्प लाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई ठेकेदार उनके पास नहीं पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा निगम के अफसर ठेकेदारों से मिलीभगत कर टेंडर का भुगतान कर रहे हैं। इसको लेकर किसानों मेें आक्रोश पनप रहा है। इनमें नरेश पाल, शौकत, बलबीर, मदन पाल, भोपाल, पदम, इंद्र राज, अशोक, वीरेंद्र, संजीव आदि रहे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एसपी टांक और एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने कहा ट्रांसफार्मर उठाने की जिम्मेदारी ठेकेदारों की है, यदि ऐसा नहीं है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed