{"_id":"59989dfd4f1c1bb2098b49eb","slug":"91503174141-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस प्रतियोगिता में थिरकी बालिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस प्रतियोगिता में थिरकी बालिकाएं
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल दिल्ली रोड पर शनिवार को डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन डॉ. मृगेंद्र, गजेंद्र, संस्थापक विश्वास चौधरी और प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने संयुक्त रूप से डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर चेयरमैन और संस्थापक ने कहा वर्तमान समय में बालिकाएं हर क्षेत्र में बालकों से आगे निकलकर परिजनों और क्षेत्रवासियों का नाम देश-विदेशों तक रोशन कर रही है। इस दौरान बालिका अवनी, आंचल, श्रुति, नव्या, अनन्या, वैदिका, श्रेया, अपेक्षा, शुभी, नवधा, मनस्वी, सानु, दिव्या, संस्कृति, आनंदी, नित्या, भव्या, समृद्धि, छवि, गार्गी, परिधि, दिग्जल, महक, कशिश, पायल, नंदिनी, सांची, चामिनी, मिनल, ईसी, काजल आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, विद्यालय का स्लोगन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देशभक्ति और सामाजिक कुरीतियों पर कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत किए। अंत में छात्राओं ने भंगड़ा व राजस्थानी डांस पेश कर वाहवाही लूटी। चेयरमैन डॉ. मृगेंद्र और संस्थापक विश्वास चौधरी ने मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने किया। इसमें प्रधानाचार्य संध्या त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षिकाओं का योगदान रहा।