फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विरोध के बीच बागपत के दो विवाह मंडप सील

विरोध के बीच बागपत के दो विवाह मंडप सील

Fri, 14 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
विरोध के बीच बागपत के दो विवाह मंडप सील
बागपत। बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण की टीम ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दो विवाह मंडप सील किए हैं।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की टीम बृहस्पतिवार को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित सरिता गार्डन पहुंची। टीम के सदस्यों ने विवाह मंडप पर सील लगाई। इससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विवाह मंडप के संचालक ने नक्शा स्वीकृत नहीं कराया था। जिस कारण कार्रवाई की वहीं उसके ही बराबर में टीम बसंत गार्डन पहुंची। नक्शा स्वीकृत होने के बाद भी 25.63 लाख रुपये प्राधिकरण में जमा नहीं कराए। इस कारण मंडप को सील किया। जैसे ही टीम सील लगाने की कार्रवाई कर रही थी उसे दौरान मंडप के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नोकझोंक शुरू कर दी। संचालक साढ़े चार लाख रुपये विभाग में जमा भी कर चुके हैं, इसके बाद भी यह कार्रवाई की। नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा ने बताया दोनों विवाह मंडप संचालकों को कई बार नोटिस जारी किया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। नक्शा जमा और धनराशि जमा करते ही सील हटवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed