{"_id":"596130104f1c1b57738b4671","slug":"91499541520-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी न होने पर ग्रामीण ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी न होने पर ग्रामीण ने दी आत्मदाह की चेतावनी
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बाछौड़ गांव में स्थित तालाब पर अवैध कब्जों के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे पानी गांव की गलियों और घरों में भर रहा है। गांव के लोग परेशान हैं। संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर चेतावनी दी कि एक सप्ताह में अवैध कब्जे हटवाकर पानी की निकासी नहीं की गई, तो गांव में ही आत्मदाह करेंगे।
गांव के लोगों का कहना है कि तालाब पर अवैध कब्जों और जल निकासी न होने के कारण पिछले कई वर्षों से यहां के लोग जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। इन अवैध कब्जों को शिकायतों के बाद भी नहीं हटाया गया। जबकि, शासन ने तालाबों पर कब्जों को हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। ये आदेश तहसील की फाइलों में दबकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गलियों में पानी भरा है, जो घरों में घुस रहा है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। गांववासियों ने एसडीएम को दिए पत्र में चेतावनी दी है कि वे पहले भी इसको लेकर अनशन कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि एक सप्ताह में इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांव के सुखपाल सिंह गांव में ही आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। एसडीएम को ज्ञापन देेने वालों में अमरदीप, अजय कुमार, सत्यप्रकाश, जयभगवान, ब्रजमोहन, महीपाल, नरेशपाल, मनोज, जगदेव, प्रभास, अरुण कुमार, सतीश शर्मा, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, सोनू, विनोद, इरफान आदि शामिल रहे।