फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   912 kanwarias fell ill in summer, 48 fainted

Baghpat News: गर्मी में 912 कांवड़िये बीमार हुए, 48 बेहोश होकर गिरे

Sun, 16 Jul 2023 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
912 kanwarias fell ill in summer, 48 fainted
बागपत। पुरा महादेव मंदिर पर गर्मी के कारण 912 से ज्यादा कांवड़िये बीमार हो गए। वहीं 48 कांवड़िये बेहोश होकर गिर गए, जिन्हें पीएचसी पर भर्ती कराया गया। लाइन लंबी होने के कारण कई घंटों तक कांवड़िया व श्रद्धालुओं को उमस भरी गर्मी में खड़ा रहना पड़ा। इसके चलते ही उनकी हालत बिगड़ गई। उपचार के बाद सभी ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर पर शुक्रवार शाम से काफी लंबी लाइन लगी थी। कांवड़ियों व श्रद्धालुओं का कई-कई घंटे खड़ा रहने के बाद जलाभिषेक का नंबर आया। वहीं शनिवार सुबह लाइन में लगने वालों के लिए परेशानी बढ़ती चली गई। उमस के कारण 48 कांवड़िये व श्रद्धालु बेहोश होकर गिर गए, जिन्हें मंदिर के सामने पीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके अलावा भीड़ में बच्चे व महिलाएं भी फंस गए, जिन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया। कांवड़ मेला के स्वास्थ्य विभाग के नोडल
विज्ञापन

अधिकारी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि पीएचसी में शनिवार शाम तक बीमार हुए 912 कांवड़िये पहुंचे, जिनका उपचार किया गया। इसके अलावा 48 कांवड़िये व श्रद्धालु बेहोश हो गए। गर्मी में पसीना निकलने पर शरीर में पानी की कमी व खानपान सही नहीं होने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। उपचार के बाद सभी ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed