फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   844 vehicles needed for polling parties and police administration

पोलिंग पार्टियों व पुलिस प्रशासन के लिए किया जाएगा 844 वाहनों का अधिग्रहण

Wed, 02 Feb 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
844 vehicles needed for polling parties and police administration
अधिग्रहण के लिए वाहन स्वामियों को भेजे जा रहे नोटिस
विज्ञापन

बस अधिग्रहण करने में हो सकती है परेशानी, महज सौ बसों के परमिट सरेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी और पुलिस प्रशासन के लिए 844 वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। इनमें 276 बसें और 568 छोटी गाड़ियां शामिल हैं। वाहन अधिगृहीत करने में उपसंभागीय विभाग की ओर से स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। चुनाव में बसों को अधिग्रहण करने में परेशानी हो सकती है। कोरोना संक्रमण के कारण निजी बस संचालकों ने परमिट सरेंडर कर रखे हैं। जनवरी में वाहन स्वामियों ने सौ बसों के परमिट सरेंडर किए हैं। निजी बसों की कमी होने पर विभाग की ओर से चुनाव के लिए रोडवेज की बसों को अधिगृहीत किया जा सकता है।

जिले में दस फरवरी को विधानचुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान होगा। 522 मतदान केंद्रों के 1047 मतदेय स्थलों पर मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा है। प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी और पुलिस प्रशासन के लिए उपसंभागीय विभाग को 844 वाहनों की डिमांड भेजी है। इसमें 276 बसों के अतिरिक्त 568 ईको, टैक्सी, जीप, बोलेरो और मैजिक का अधिग्रहण किया जाएगा। चुनाव में उपसंभागीय विभाग को बसों की व्यवस्था करने में परेशानी हो सकती है। आरआई विनय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण प्राइवेट बस संचालकों ने अपने परमिट कार्यालय में सरेंडर कर दिए हैं। जनवरी में कार्यालय में सौ गाड़ियों के परमिट सरेंडर किए जा चुके हैं। चुनाव में बसों की कमी पड़ने पर रोडवेज की बसों का अधिग्रहण किया जा सकता है। वाहनों के अधिग्रहण के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि वाहनों का अधिग्रहण करने के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। चुनाव के लिए डिमांड के आधार पर वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed