फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   83 applicants got documents verified

83 आवेदकों ने कराया दस्तावेजों का सत्यापन

Fri, 05 Mar 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
83 applicants got documents verified
बागपत। राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने व सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए नेहरू युवा केन्द्र पर शुक्रवार को स्वयंसेवकों का साक्षात्कार किया गया। केंद्र पर 83 आवेदकों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया और 56 युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया।
विज्ञापन

केंद्र के जिला समन्वयक अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए 14 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिले में 14 पदों के सापेक्ष 252 आवेदन प्राप्त हुए थे। शुक्रवार को केंद्र कार्यालय पर युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। शुक्रवार को कार्यालय पर 256 आवेदकों में से 83 ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया, जबकि 56 युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। सीडीओ अभिराम त्रिवेदी की अध्यक्षता में नामित सदस्य अमित चंदेल व अखिलेश खटिक ने युवाओं का साक्षात्कार किया। 15 मार्च को डीएम के अनुमोदन के उपरांत चयनित युवा स्वयंसेवकों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed