{"_id":"61f6d39cb86ce022d91ce9fa","slug":"820-boxes-of-liquor-brought-for-distribution-in-elections-were-caught-five-smugglers-arrested-baghpat-news-mrt5752193140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बांटने के लाई गई 820 पेटी शराब पकड़ी, पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में बांटने के लाई गई 820 पेटी शराब पकड़ी, पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बागपत ::::::: सिंघावली अहीर थाने में अवैध शराब की पेटियों के साथ हिरासत में लिए गए शराब तस्कर।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पिलाना भट्ठे के पास से एसटीएफ मेरठ और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने पकड़ी शराब, 60 लाख बताई कीमत
- हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसाना से लेकर आए थे शराब, 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
- ढिकौली के बब्बू और मेरठ के करनावल के सुनील को देनी थी सप्लाई, बागपत व काठा के लोगों के नाम भी शामिल
- आबकारी निरीक्षक ने शराब को बताया अवैध, बोतल पर लगा था सीएसडी कैंटीन और यूपी का रेपर
फोटो एक की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय/बागपत। एसटीएफ मेरठ और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने हरियाणा से ट्रक और कार में 820 पेटी शराब लेकर आ रहे पांच तस्करों को पकड़ लिया। इस शराब की खेप की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है, जिसे विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए मंगवाया गया था। बागपत के ढिकौली के बब्बू और मेरठ के करनावल के सुनील को इसकी सुपुर्दगी देनी थी। पुलिस ने शराब, ट्रक, कार को कब्जे में लेकर 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, आबकारी निरीक्षक ने इस शराब को अवैध बताया है, जिस पर सीएसडी कैंटीन और यूपी का रेपर लगा हुआ है।
एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार एसटीएफ मेरठ और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार की रात पिलाना भट्ठे के पास एक स्विफ्ट कार और ट्रक को रोक लिया। दोनों वाहनों के चालकों ने ट्रक में खील और मुरमुरे होने की बात कही। तलाशी लेने पर शराब की 820 पेटियां (ओल्ड मोंक) बरामद हुई तो ट्रक और कार में कब्जे में ले लिया गया। इन वाहनों में सवार पांच लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि यह शराब अवैध है। बोतलों पर सीएसडी कैंटीन और यूपी के रेपर लगाए गए है। पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम दीपक, ऊधम, अमित निवासीगण सिसाना थाना खरखौदा जिला सोनीपत हरियाणा, पवन निवासी सुभानपुर थाना चांदीनगर, सचिन निवासी सुराना गाजियाबाद बताया।
एसपी के मुताबिक तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसाना गांव में कावेंद्र उर्फ बंटा के गोदाम से शराब को लेकर आए है। इस शराब की डिलीवरी प्रवीण उर्फ बब्बू पुत्र सत्यबीर निवासी ढिकौली और सुनील भगत पुत्र कालूराम निवासी करनावल थाना सरूरपुर मेरठ को देनी थी। यह भी बताया कि कि इसमें से कुछ शराब पिलाना के पास उतारी जाएगी। 300 पेटियां अन्य गाड़ियों में बागपत के रिवर पार्क के पास एक स्कूल में पहुंचाई जाएगी। इस मामले में पुलिस ने दीपक, ऊधम, अमित, कावेंद्र उर्फ बंटा, श्रीभगवान निवासीगण सिसाना सोनीपत, सचिन निवासी सुराना, पवन निवासी सुभानपुर, प्रवीण उर्फ बब्बू निवासी ढिकौली, सुनील भगत निवासी करनावल, प्रमोद काठा समेत 11 पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद की कंपनी का लगाया गया रेपर
आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने जांच करके बताया कि जिस शराब को बरामद किया गया है, उस पर सीएसडी ऑनली लिखा हुआ है और कंपनी का नाम मोहन मिटेन लिमिटेड मोहन नगर गाजियाबाद लिखा है। मगर, पकड़ी गई शराब उत्तर प्रदेश की नहीं है और उस पर फर्जी हॉलमार्क लगाया गया है।
शराब मंगवाने वाले प्रत्याशी पर कार्रवाई के लिए रालोद का धरना
रालोद नेताओं को शराब पकड़े जाने का पता चलने पर वह सिंघावली अहीर थाने पर पहुंच गए। उनका आरोप था कि तस्करों ने उस प्रत्याशी का नाम भी पुलिस को बता दिया है, जिसने चुनाव में बांटने के लिए शराब मंगवाई थी। आरोपी प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर धरना दिया। रालोद जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने कहा कि इस तरह से शराब मंगवाकर युवाओं को पिलाई जा रही है। उनको नशे का आदी बनाया जा रहा है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
जिनके नाम सामने आए, कोई नहीं बख्शा जाएगा
तस्करों ने जिनके भी नाम बताए है, उन सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब उन सभी को पकड़ने के बाद पूछताछ की जाएगी और जिसने भी चुनाव में बांटने के लिए शराब मंगवाई होगी, उसको किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी