{"_id":"5c7d7c69bdec2213e92903e8","slug":"81551727721-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का आज शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का आज शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का मंगलवार को शुभारंभ होगा। कलक्ट्रेट के लोकमंच से गुजरात के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह मौजूद रहेंगे। जिले में 650 कर्मचारी और अन्य लोगों का आवेदन कर चुके हैं।
सरकार की ओर से मध्यम वर्ग और 15 हजार से कम मानदेय लेने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुरू की। इसके माध्यम से 60 वर्ष की उम्र में तीन हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। योजना से जुड़ने के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित की। न्यूनतम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये का भुगतान लाभार्थी को करना होगा। इसके बाद इसका लाभ मिलेगा। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ मंगलवार से होगा। लाभार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र का वितरण किया जाएगा।
ग्राम प्रधानों से किया योजना के तहत पंजीकरण कराने का आह्वान
बड़ौत। खंड विकास कार्यालय के सभागार में प्रधान मंत्री श्रम योगी मानधन योजना के प्रचार प्रसार के क्रम में ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाई। खंड विकास अधिकारी राहुल वर्मा ने समस्त ग्राम प्रधानों से उनके गांव में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों एवं कामगारों को उक्त योजना से आच्छादित करने के प्राथमिकता के आधार रजिस्ट्रेशन नजदीकी जन सुविधा पर कराने के लिए प्रधानों से अपील की। ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी राहुल वर्मा एवं उनकी पत्नी राजेश, प्रवक्ता जनता इंटर कालेज हिलवाड़ी को फूल माला भेंट कर एवं शाल पहनाकर स्वागत किया। इसमें ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष रणधीर सिंह प्रधान गुराना, मास्टर धीरज तोमर शाहपुर बड़ौली, ग्राम पंचायत सचिव दीपा मलिक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मौजूद रहे।