फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दहशतगर्दों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

दहशतगर्दों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Sun, 17 Feb 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
दहशतगर्दों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बड़ौत (बागपत)। जम्मू - कश्मीर के पुलवामा में सबसे बड़े आतंकी हमले के विरोध में फूंस वाली मस्जिद में उलेमा और इमामों की बैठक हुई। इसमें हमले की निंदा की और हुकूमत से मांग की गई कि ऐसे आतंकवादियों को गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन

शहर इमाम मौलाना आरिफ उल हक ने हमले की निंदा कर मुल्क के लिए बलिदान देने वालों के घरवालों से तसल्ली और गम का इजहार किया। उन्होंने कहा कि फौजी भाइयों ने मुल्क और लोगों की हिफाजत कर अपनी जान गंवाई है। उनकी शहादत सुनहरे पन्नों पर लिखी जाएगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि सेना ऐसे आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें, ताकि आगे जाकर ऐसे दहशतगर्दी कोई घटना को अंजाम न दे सके। बैठक में शहर इमाम और उलेमा ने हमले की निंदा की और इसे घटिया हरकत बताया और कहा कि इस्लाम में जान की बड़ी अहमियत है। बैठक में मौलाना रियाज, कारी अब्दुल वाजिद, कारी इरशाद, मौलाना मो. मुफ्ती शाकिब, कारी मतलूब, हाफिज ईदरीश, मौलाना मनफअत, हाफिज लियाकत, मौलवी साहवेज, कारी साबिर, मौलाना मजहर, हाफिज आबिद, अब्दुल कय्यूब, डॉ. इरफान मलिक, मौलाना नौशाद, मुफ्ती दानिश, कारी इरशाद, हाजी इंतजार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed