{"_id":"5c4f5ba1bdec22093e7bfb38","slug":"81548704673-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल से मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इसका खामियाजा आम मरीज को भुगतान पड़ रहा है। जिला अस्पताल परिसर में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया। चेतावनी है जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर पर स्वास्थ्य विभाग के करीब तीन सौ संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इसमें डॉक्टरों से लेकर ऑपरेटर तक कर्मचारी है। जिला अस्पताल में धरने पर बैठे हुए हैं। मांग है कि जब तक समान कार्य समान वेतन, ठेका प्रथा पर रोकथाम, संविदा कर्मचारियों को स्थायी समायोजन और नवीन पद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य कार्यक्रमों में योगदान देने वाली आशा को 10 हजार का मानदेय है। उन्होंने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चलने जाने से जिला अस्पताल से लेकर, सीएचसी और पीएचसी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल राणा, डॉ. नूपूर गर्ग, डॉ. उमर, डॉ. प्रीति जैन, नौशाद अहमद, टीवी विभाग के जिला समन्वयक मनीष पांडेय, रेनू धामा, अनिल भड़ाना, शिवराज रूहेला, रोहित, अनिल दूबे, अनुज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।