फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मौजिजाबाद में सिंडीकेट बैंक शाखा पर धरना

मौजिजाबाद में सिंडीकेट बैंक शाखा पर धरना

Fri, 18 Jan 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
मौजिजाबाद में सिंडीकेट बैंक शाखा पर धरना
दाहा/दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव में सिंडिकेट बैंक शाखा पर ग्रामीणों को ऋण सुविधा समय पर न मिलने से नाराज खाताधारकों ने धरना दिया। बैंक अधिकारी और कर्मियों पर नाराजगी जाहिर की। बाद में एलडीएम ने मोबाइल पर आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी की यदि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान न कराया तो दोबारा धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ऋण के लिए वे बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें ऋण नहीं मिला। खाताधारकों ने शाखा प्रबंधक अंशु सचान व फील्ड ऑफिसर शिव शंकर को घेरकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब भी ग्राहक बैंक से ऋण लेने के लिए जाते हैं तो वहां कर्मचारी का अभाव बताकर उन्हें टरका दिया जाता है। आरोप लगाया कि ग्राहक मकान, जमीन, भैंस आदि के लिए ऋण लेना चाहता है, तो उन्हें कोई भी बहाना बनाकर लौटा दिया जाता है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों की एलडीएम से मोबाइल पर बात कराई। ग्रामीणों ने कहा यदि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान न कराया तो दोबारा धरना शुरू कर देंगे। इसमें बिट्टू पंवार, पवेंद्र मुखिया, जगवीर, सलीम, पप्पू, रामफल, राहुल, नवीन, पालेराम, जोगिंद्र, जितेंद्र, रूपेंद्र, अशोक आदि रहे। शाखा प्रबंधक अंशु सचान ने बताया कि बैंक में स्टाफ कम होने से परेशानी आ रही हैं। फिर भी ग्रामीणों के ऋण की फाइलें तैयार कर वह खुद गाजियाबाद भिजवा रहे हैं। जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


बैंक योजनाओं की जानकारी दी
चांदीनगर। भगोट गांव में सिंडीकेट बैंक रटौल एवंम वित्तीय साक्षरता केंद्र बागपत के द्वारा वित्तीय साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बॉबी शर्मा काउंसलर द्वारा बैंकों की ऋण सुविधा, डिजिटल लेन-देन, ऑनलाइन फ्रॉड, सेविंग बैंक रुपये कार्ड सुविधा एवमं बैंकों की अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। मदनपाल शाखा प्रबंधक, शिव प्रताप सिह कृषि अधिकारी, जितेंद्र नेगी अधिकारी सिंडिकेट बैंक रटौल, अनुज अग्रवाल सिंड आर सेटी बागपत, कपिल शर्मा, प्रवीण कुमार ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed