फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   उमेश मोदी देश छोड़ सकता है यह बयान बचकाना है- रामकुमार

उमेश मोदी देश छोड़ सकता है यह बयान बचकाना है- रामकुमार

Thu, 06 Dec 2018 01:49 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
उमेश मोदी देश छोड़ सकता है यह बयान बचकाना है- रामकुमार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति मलकपुर के पूर्व चेयरमैन राम कुमार ने कहा कि मलकपुर मिल के मालिक उमेश मोदी देश छोड़कर भाग सकता है यह बयान बचकाना है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री 14 दिन में भुगतान की बात करते हैं, जबकि मलकपुर मिल पर गन्ना भुगतान के 40 करोड़ रुपये अब भी बकाया है।
वे बुधवार को दिल्ली रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मलकपुर चीनी मिल को 2018-19 का सत्र चालू किए पांच दिसंबर को 25 दिन हो चुके हैं। इसका गन्ना भुगतान 40 करोड़ रुपये बनता है। जो अब तक किसानों के खातों में मुख्यमंत्री के वादे अनुसार पहुंच जाना चाहिए था। जबकि अभी तक भुगतान अभी तक शुरू ही नहीं हुआ। बताया कि 2017-18 का बकाया भुगतान मुख्यमंत्री के अनुसार 30 नवंबर तक पूर्ण भुगतान हो जाना चाहिए था। प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि साफ्ट लोन दिलाने की बात कह रहे हैं, दूसरी तरफ भाजपा के मंत्री कहा रहे हैं कि मिल मालिक विदेश भाग जाएगा। मलकपुर मिल मालिक की मुख्यमंत्री से बात हो रही है और वे कह रहे हैं कि साफ्ट लोन पास हो गया है और 30 नवंबर तक पूरा पैसा किसानों के खाते में आ जाएगा, लेकिन नहीं आया। उन्होंने मांग की कि मिल मालिक को पकड़ों या साफ्ट लोन दो पर किसानों का पूर्ण भुगतान कराओ।
विज्ञापन


पर्ची को लेकर किसान परेशान
बड़ौत। विभिन्न गांवों के किसान अपनी समस्याओं को लेकर गन्ना विकास समिति मलकपुर पर पहुंचे, लेकिन पता चला कि सेंटर बड़का की पर्ची चौथे सप्ताह की जारी की, लेकिन मिल गेट पर द्वितीय सप्ताह ही चल रहा है। बावली के सतपाल राणा ने बताया कि समिति में इतनी धोखेबाजी चल रही है। इससे किसान परेशान हैं। कोई भी कर्मचारी किसानों की समस्याओं को संतुष्ट करने वाला नहीं है। यदि यहीं हाल रहा तो किसानों का गुस्सा फूट सकता है। इस अवसर पर मनोज कुमार, सतीश, अशोक, धर्मवीर, पवन, ओमवीर, कृष्णपाल, सुखबीर आदि रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed