फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गणित और विज्ञान के सवालों का जवाब नहीं दे पाए छात्र

गणित और विज्ञान के सवालों का जवाब नहीं दे पाए छात्र

Tue, 09 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
गणित और विज्ञान के सवालों का जवाब नहीं दे पाए छात्र
बागपत। बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने खेकड़ा के प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंनेे छात्रों से गणित और विज्ञान के सवाल पूछे, लेकिन बच्चे सवालों के जवाब नहीं दे पाए। स्कूल की महिला शिक्षक देरी से पहुंचीं। एक शिक्षिका बिना अवकाश छुट्टी पर थी। स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा खेकड़ा के प्राथमिक पाठशाला नंबर चार पहुंचे। यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली। प्रार्थना के दौरान अंग्रेजी का सवाल पूछा तो छात्रों ने सही जवाब दिया। एमडीएम और फल वितरण गुणवत्ता युक्त मिला। स्वाति सक्सेना, चारू, सुषमा, अतुल आत्रेय, शिक्षा मित्र आदर्श 9:10 बजे के बाद उपस्थित हुए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में शिक्षक के अनुपस्थित के संबंध में बीईओ के माध्यम स्पष्टीकरण मांगा। संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो कार्रवाई होगी। वहीं प्राथमिक पाठशाला नंबर तीन में शिक्षिका राखी जयंत अनुपस्थित मिली। 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक का चिकित्सक का उपभोग किया । प्रधानाध्यापक ने चिकित्सा अवकाश का स्वीकृति आदेश प्रस्तुत नहीं किया। अवगत कराया बीआरसी में प्रमाणपत्र प्राप्त कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया सेवा पुस्तिका सहित चिकित्सा अवकाश आदेश कार्यालय को प्राप्त कराएंगे। प्राथमिक पाठशाला नंबर एक में कोई भी छात्र गणित और विज्ञान के सवालों का जवाब नहीं दें पाया। शिक्षिका को निर्देशित किया विज्ञान और गणित विषय का ज्यादा परिश्रम से पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed