फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्कूल जा रहा पौत्र जुगाड़ के नीचे दबा, सदमे से दादा की मौत

स्कूल जा रहा पौत्र जुगाड़ के नीचे दबा, सदमे से दादा की मौत

Fri, 07 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्कूल जा रहा पौत्र जुगाड़ के नीचे दबा, सदमे से दादा की मौत
दोघट (बागपत)। मोहम्मदपुर खूंटी गांव में छात्र-छात्राओं लदा जुगाड़ अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में एक शिक्षिका समेत 11 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। जुगाड़ में 45 बच्चे सवार थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में पौत्र के जुगाड़ के नीचे दबने की सूचना पर 60 वर्षीय दादा की सदमे से मौत हो गई।
विज्ञापन

एसएमडी पब्लिक स्कूल चंदायन में बच्चों को गांव से जुगाड़ के जरिये लाया जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह मोहम्मदपुर खूंटी गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा जुगाड़ खेत में पलट गया। छात्र-छात्राएं जुगाड़ के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर अभिभावक व ग्रामीण दुर्घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मशक्कत कर बच्चों को जुगाड़ के नीचे से निकाला। हादसे में कक्षा सात की छात्रा मानसी, कक्षा दो का छात्र प्रिंस, कक्षा एक के छात्र आयुष, चीनू पुत्री सुरेश, कक्षा छह के छात्र अनिल, रितिक, आदित्य, लव, वंश, शिक्षिका प्रतिभा आदि घायल हो गए। 45 छात्र-छात्राएं सवार थे, जिनमें सभी को चोटें लगी हैं। 11 घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां छात्र प्रिंस को गंभीर हालत में बड़ौत के निजी अस्पताल रेफर किया। दुर्घटना के बाद चालक जुगाड़ को छोड़कर भाग निकला। वहीं छात्र प्रिंस के जुगाड़ के नीचे दबने की सूचना जब उसके 60 वर्षीय दादा सुखपाल को लगी तो सदमे से उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल की गाड़ी खराब, इसलिए भेजा जुगाड़
बागपत। स्कूल प्रबंधक सोमदत्त कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चों को लाने वाली कार पिछले तीन दिन से खराब चल रही थी, इसलिए बच्चों को लेने के लिए जुगाड़ भेजा था। बारिश होने के कारण रास्ता खराब हो गया है। बुग्गी को बचाने के चक्कर में जुगाड़ खेत में पलट गया। हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं। इनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने कहा, कराई जा रही जांच
बागपत। बीएसए चंद्रकेश यादव का कहना है कि प्रकरण गंभीर है। जुगाड़ पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बाद भी स्कूलों में जुगाड़ चल रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली सतीश शर्मा को जांच के आदेश दिए गए हैं।

प्रतिबंध के बाद भी स्कूलों मेें चल रहे जुगाड़
बागपत। स्कूलों में प्रतिबंध के बाद भी जुगाड़ों से छात्र-छात्राओं को लाया और ले जाया जा रहा है। जुगाड़ में 15 छात्र-छात्राओं के बैठने की जगह होती है, लेकिन उसमें 40 से 50 तक की संख्या में बच्चों को लाद लिया जा जाता है। बच्चे जुगाड़ में लटक कर स्कूल तक जाते हैं, जिस कारण कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन शिक्षा विभाग गहरी नींद सोया हुआ है। हादसों से भी अफसर सबक नहीं ले रहे हैं। दुर्घटनाओं में आए दिन मासूम बच्चों की मौत हो रही है। इसको लेकर अभिभावकों में गुस्सा है।

जांच करेगा परिवहन विभाग, कहां-कहां चल रहे जुगाड़
बागपत। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत का कहना है कि परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की जांच करेगा। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। जिस स्कूल के बच्चे घायल हैं, उसके अलावा अन्य स्कूलों की भी जांच की जाएगी।


हादसे के बद मच गई चीख पुकार
बागपत। जैसे ही हादसा हुआ मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग और ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। किसी तरह जुगाड़ के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला गया और उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed