फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ांवडिय़ों से मीठा बोलें, संदिग्धों पर रखें नजर

ांवडिय़ों से मीठा बोलें, संदिग्धों पर रखें नजर

Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ांवडिय़ों से मीठा बोलें, संदिग्धों पर रखें नजर
कांवड़ियों से मीठा बोलें, संदिग्धों पर रखें नजर
विज्ञापन


अमीनगर सराय (बागपत)। श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में लगने वाले मेले की तैयारियों के सिलसिले में डीएम और एसपी ने ब्रीफिंग कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी चार्ट समझाया। कांवड़ियों से विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा पर बुधवार से तीन दिवसीय श्रावणी मेला शुरू हो जाएगा। जलाभिषेक करने के लिए गांव में कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। पुलिस-प्रशासन ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने ब्रीफ्रिंग कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के बारे में समझाया। डीएम ने कहा कि ड्यूटी दो शिफ्ट में रहेगी। पहली शिफ्ट वाले ड्यूटी तभी छोडेे़ंगे जब दूसरी शिफ्ट वाले आ जाएंगे। सभी अपने ड्यूटी प्वाइंट को पहले से ही चेक कर लें और सभी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहें। कर्मचारी आपस में सम्पर्क में रहे। किसी भी असमाजिक तत्व को देखे तो तुरंत इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों को दें। छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लें। इस बार मेले में कई परिवर्तन किए गए हैं। जलाभिषेक के लिए भी दो तरफ से लाइन लगेगी। इसलिए सभी इस बात का ध्यान रखें कि लाइन में भीड़ एकत्र न हो और मंदिर पर आने वाले सभी कांवड़ियों व शिवभक्तों के साथ विनम्रता के साथ पेश आएं। जलाभिषेक शांति के साथ कराने कि कोशिश करें। कोई भी बड़ा वाहन मेला क्षेत्र में नहीं आएगा।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने मेले के मानचित्र के हिसाब से सभी को उनकी ड्यूटी के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी लगतार अपने अधिकारियों के संपर्क में रहें। ड्यूटी पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मी अपने पास एंबुलेंस के चालक का नंबर रखे। अपने प्वाइंट के आप स्वयं अधिकारी हो, इसलिये हर समय किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये तैयार रहें। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ बागपत दिलीप सिंह, सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed