फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांवड़ के साथ बेटी बचाओ का संदेश दें रही शकीना

कांवड़ के साथ बेटी बचाओ का संदेश दें रही शकीना

Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ के साथ बेटी बचाओ का संदेश दें रही शकीना
बागपत। बेटियों को दुनिया में आने से पहले ही मौत दें दी जाती है, लेकिन हरियाणा की शकीना अपनी तीन बेटियों को लड़कों से ज्यादा मानते हुए उनके साथ हर वर्ष कांवड़ लेने हरिद्वार जाती है। हर किसी को संदेश देती है बेटी बचेगी तो समाज बचेगा। इनके बिना अच्छे समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। उसके घर में तीन बेटियां हैं, लेकिन परिवार बहुत खुश है। उनकी किलकारियों से आंगन में खुशियां आती है।
विज्ञापन

हवस के भूखे भेड़िए कब किस बेटी को अपना शिकार बना लें कुछ कहा नहीं जा सकता है। यह ही डर बेटियों समाज से दूर करता जा रहा है। इसी वजह से लिंगानुपात निरंतर गिर रहा है, लेकिन हरियाणा के गांव रठार की रहने वाली शकीना ने न सिर्फ इस डर का डट कर मुकाबला किया और तीन बेटियों को जन्म दिया। शनिवार की दोपहर जब हरिद्वार से कांवड़ लेकर शकीना अपने मां ब्रह्मो और भतीजे की बहु अंग्रेजों के साथ गौरीपुर गांव पहुंची। शकीना से कांवड़ लाने का मकसद पूछा तो उसने कहा वह समाज को बेटियों के प्रति संदेश देना चाहती है। बेटियों को बोझ न समझे। यह तो दो घरों में रोशन करती है। इसके माध्यम से अच्छे समाज की आस की जा सकती है। यदि बेटियां नहीं रहेगी तो किसी का भी परिवार आगे नहीं बढ़ सकेगा। भगवान ने उसको तीन बेटियां दी हैं, इसमें सबसे बड़ी बेटी महिमा, उससे छोटी मानसी और सबसे छोटी नैना है। इनका वह अच्छी तरह से पालन पोषण कर रही है। वह छठी बार कांवड़ ला रही है। हर यात्रा पर अपनी बेटियों का साथ लेकर जाती है। जब भी कोई उनसे पूछता है तो वह उसको यह ही जवाब दिया जाता है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।
विज्ञापन


मां बह्मो की है 20वीं कांवड़
शकीना की मां ब्रहमो ने बताया कि उसकी उम्र 75 साल के लगभग हो गई है। यह उसकी 20वीं कांवड़ है। वह भी अपने बेटी के साथ कांवड़ लाई है। बेटी उसके साथ कंधे से कंधा मिलकर चलती है तो गर्व महसूस होता है। इसी पद चिन्ह पर उसकी बेटी शकीना चल रही है। वह भी अपनी तीनों बेटियों के साथ कांवड़ ला रही है। हम केवल भगवान से सुख, समृद्ध और बच्चों की लंबी आयु की कामनाएं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़े में तीनों बेटियों के आराम की कर रखी है व्यवस्था
महिमा, मानसी और नैना को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेहड़े में सभी व्यवस्था शकीना ने कर रखी है। बेटियों के आराम की सभी व्यवस्था है। धूप से बचने के लिए पॉलिथीन की छत बनाई है। इसी बारिश से भी बचाव रहता है। वह रेहड़े को लेकर पैदल निरंतर मंजिल की बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed